राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने 15 अक्टूबर दोपहर को मकसूदानगढ़ में बिगड़ती यातायात व्यवस्था, भावांतर योजना और त्योहारों को लेकर निरीक्षण किया। नगर प्रवेश के चार रास्तों पर बैरिकेडिंग करने, दिन में भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने, पटाखा बाजार स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार और यातायात को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।