मसूदा: बापू बाजार में गंदा पानी आने पर एक्शन, भाजपा मंडल अध्यक्ष व मसूदा विधायक की पहल पर टैंकर से पानी सप्लाई शुरू
Masuda, Ajmer | Jun 18, 2026 नगर पालिका बिजयनगर क्षेत्र के बापू बाजार स्थित वार्ड नंबर 19 में नलों से गंदा पानी आने की शिकायत पर गुरुवार दोपहर बाद 3 बजे से तुरंत राहत दी गई है।भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी और मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत की पहल पर नगर पालिका ने क्षेत्र में पानी के टैंकर से सप्लाई शुरू कर दी है।