एटा: मलावन पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध असला और देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस टीम ने अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव गढ़ी दुधारू थाना हाथरस जंक्शन को थाना क्षेत्र से एक अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बर सहित दूसरे अभियुक्त आशु पुत्र सत्य प्रकाश निवासी उदयपुर थाना सकीट को 33 अवैध देशी शराब के पउआ सहित गिरफ्तार किया है।