गयाजी जंक्शन पर ऑपरेशन सर्तक के तहत एक धंधेबाज को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी आज दिनांक 5 दिसंबर शुक्रवार की शाम 7 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने देते हुए बताया जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर आरपीएफ टीम ने गश्ति के क्रम में एक युवक को पीठु बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है।