मिर्ज़ापुर: रामबाग रैदानी कालोनी में तेजस चाइल्ड केयर क्लिनिक का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने फीता काटकर किया
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने रविवार को रामबाग रैदानी कॉलोनी में तेजस चाइल्ड क्लीनिक केयर का फीता काटकर उद्घाटन किय उन्होंने कहा कि डॉक्टर केशव कुमार दिल्ली और कानपुर जैसे बड़े शहरों में क्लीनिक खोल चुके हैं। वह काफी अनुभवी डॉक्टर हैं। मिर्जापुर जनपद के लिए गौरव का विषय है कि बच्चों को अब अच्छे इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।