मिर्ज़ापुर: गुरसंडी गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को पत्र सौंपकर अपने सहपाठी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया
देहात कोतवाली क्षेत्र के गरसंडी गांव निवासी पीड़ित ने शनिवार को एसपी को पत्र सौंपकर अपने सहपाठी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। कहा कि सहपाठी पर भरोसा किया और उसने केएलसीआर फाउंडेशन के नाम पर बाइक फाइनेंस कराई और 30% छूट देने का लालच देकर उसके साथ धोखाधड़ी किया। अब ना तो गाड़ी की किस्त जमा हो रही है और ना ही उसका फोन लग रहा है। कार्रवाई के लिए मांग की।