शाहपुर: नगर परिषद के विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में पहल, नवागत सीएमओ संध्या सरयाम ने विधायक गंगा उइके से मुलाकात।
Shahpur, Betul | Jun 22, 2026 सोमवार को सुबह 11बजे शाहपुर के भौंरा स्थित घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के निवास पर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती संध्या सरयाम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।