सुसनेर: बोरखेड़ी कावल में गोचर भूमि पर कलारिया के ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
बोरखेड़ी कावल की शा. गोचर भूमि पर ग्राम कलारिया के ग्रामीणों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है जिसको अतिक्रमण से मुक्त करवाने हेतु आज सोमवार की दोपहर में दर्जनभर ग्रामीणो ने डग रोड स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर के सुसनेर तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन दिया है। इस पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन तहसीलदार ने बोरखेड़ी कावल के ग्रामीणों को दिया है।