कोडरमा: होल्डिंग टैक्स में कमी से जनता को राहत, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने जताई खुशी
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में कमी होने के बाद अध्यक्ष साजिद हुसैन ने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है और इसके पीछे सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इस फैसले से लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा .