विष्णुगढ़: सिस्टम की अनदेखी से चुनर मांडू गांव टापू में तब्दील, ग्रामीण परेशान
विष्णुगढ़। सिस्टम की अनदेखी का शिकार चुनर मांडू, टापू में तब्दील हो जाता है गांव। विकास के तमाम दावों और सरकारी योजनाओं के शोर के बीच विष्णुगढ़ प्रखंड की खरना पंचायत अंतर्गत चुनर मांडू गांव आज भी व्यवस्था की मार झेल रहा है। गांव के बीच से गुजरने वाली सगधोवा नदी ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है।