गुलाना: बोलाई गांव में बिजली विभाग की सख्ती: बकाया वसूली के लिए 6 से अधिक बाइक, कूलर-पंखे जब्त
गुलाना स्थित बोलाई गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जेई मनोज मालवीय के नेतृत्व में टीम ने जब्ती-कुर्की अभियान चलाकर 6 से अधिक मोटरसाइकिलों के साथ कूलर और पंखे तक जब्त कर लिए। विभाग के अनुसार लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को पहले कई नोटिस दिए गए थे। भुगतान न होने पर यह कार्रवाई की गई।