हुज़ूर: भोपाल में मस्जिद के बाहर से युवक की बाइक चोरी, CCTV फुटेज आया सामने
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा इलाके में एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह घटना उस वक्त हुई जब फरियादी मुर्तजा मलिक मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे।मुर्तजा ने अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी कर लॉक किया और नमाज अदा करने चले गए। जब वह करीब आधे घंटे बाद बाहर आए तो उनकी बाइक वहां से गायब थी|