जावर पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी व नकली नोट छापने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया । उसके पास से एक लैपटॉप , प्रिंटर , नोट छापने के स्पेशल कागज व स्याही जप्त की । 19 फरवरी को मनोहर थाना पुलिस द्वारा बाइक से आ रहे तीन संदिग्ध युवको के पास से 500 के 51500रुपये नकली नोट जप्त किए गए थे।