प्रयागराज: सक्षम पंडा हत्याकांड में वांछित लल्ले धुरिया को मुठ्ठीगंज पुलिस ने बारादरी घाट से किया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | May 29, 2026
मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुठ्ठीगंज पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे तीसरे आरोपी लल्ले धुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नव निर्मित बारादरी घाट से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।गौरतलब है कि वादिनी अंजू शर्मा निवासी मालवीय नगर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे की हत्या कर दी गयी।