सुसनेर: धर्म की रक्षा का संदेश लेकर दुर्गावाहिनी ने देवी पंडालों में किया शस्त्र पूजन
शारदीय नवरात्र के चलते बुधवार की बीती देर रात सुसनेर में दुर्गावाहिनी की बहनों ने देवी पंडालों में शस्त्र पूजन किया। नरबदिया स्थित दुर्गा पंडाल और तहसील रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर में पूजन कर धर्म की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान नारी शक्ति के साहस और सामर्थ्य का प्रतीक शस्त्र पूजन आस्था के साथ शक्ति आराधना का खास उदाहरण बना।