शाहपुरा: डॉ. अंबेडकर जयंती पर शाहपुरा में निकली विशाल संकल्प रैली, 37 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस पर शाहपुरा में विशाल संकल्प रैली एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाबासाहेब अंबेडकर विचार मंच संस्था के तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रातः फुलिया गेट से अंबेडकर स्मारक तक निकली रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और “जय भीम” के नारों के साथ निकली रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया