चैनपुर: ऑक्सफोर्ड शाहपुर में सम्मान समारोह, चेयरमैन बोले- स्कूल का लक्ष्य स्टेट और नेशनल टॉपर बनाना
चैनपुर के शाहपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में रविवार दोपहर साढ़े चार बजे तक समारोह का आयोजन किया। ग्रैंड सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम में सम्मानित होकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी का भाव था।