शामली: प्रधानमंत्री की वीडियो का इस्तेमाल कर बनाए गए आपत्तिजनक मीम के लिए भारसी निवासी युवक पर आरोप
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 शामली जिले में प्रधानमंत्री की वीडियो का इस्तेमाल कर बनाया गया आपत्तिजनक मीम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रकरण में शामली जनपद के गांव भारसी निवासी एक युवक पर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की गई है। इस मामले में पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की प्रकरण में प्रभारी साइबर सेल शामली को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।