जयपुर: जयपुर के जाने-माने फिजिशियन पदम श्री डॉ. एस.आर. मेहता के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर, 25 साल एसएमएस को दी सेवाएं
Jaipur, Jaipur | May 21, 2026 जयपुर के जाने-माने फिजिशियन पदम श्री डॉ.एस.आर.मेहता के निधन हो जाने से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डॉ मेहता ने साल 1953 में एमबीबीएस की डिग्री एसएमएस मेडिकल कॉलेज से ली जबकि एमडी की डिग्री भी उन्होंने इसी कॉलेज से साल 1957 में हासिल की वह मार्च 1984 से जुलाई 1989 तक इसी कॉलेज के प्रिंसिपल भी रहे 25 साल से ज्यादा समय उन्होंने एसएमएस अस्पताल को दिए।