मोहनिया: शुक्लपिपरा गांव के पास कंटेनर से 718 पेटी बिस्किट केक और नमकीन लूट ले गए ग्रामीण जांच में जुटी पुलिस
Mohania, Kaimur | Sep 13, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड पर शुक्लपिपरा गांव के पास एक वाहन में कंटेनर बैक करने के दौरान टक्कर मार दिया जिसके बाद वहां पर जुटे ग्रामीणों ने कंटेनर में मौजूद 718 पेटी बिस्किट, नमकीन और केक लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई थी। हाजीपुर से इलाहाबाद जा रही थी कंटेनर।