सतना। जिला अधिवक्ता संघ सतना के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने नए पदाधिकारियों का चयन किया।घोषित परिणाम के अनुसार सुनील शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। के.के. प्यासी उपाध्यक्ष, दिनेश शुक्ला सचिव, यशवर्धन द्विवेदी सह सचिव, वर्षा मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा आशीष शर्मा ग्रंथपाल पद पर चुनाव जीते हैं।