भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को सीबीआई का सब-इंस्पेक्टर बताकर 72 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाया। तीन दिन तक डर और दबाव में रखकर पीड़ित से आरटीजीएस के जरिए ₹300000 ट्रांसफर करा लिए गए|