हुज़ूर: एमपी वक्फ बोर्ड में दो गैर -मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से आपत्ति,पीएम और राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2026 मप्र वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने अब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।कर्मेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन ने कहा किे संगठन ने दोनों संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को पत्र लिखकर वर्तमान आदेश को तत्काल वापस लेने का आग्रह किया है|