एटा: कमिश्नर संगीता सिंह एटा पहुंचीं, मेडिकल कॉलेज पीएसी बिल्डिंग में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Etah, Etah | Jun 30, 2026 अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने एटा का दौरा किया। उन्होंने यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग बिल्डिंग और पीएसी में बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया।इस दौरान कमिश्नर के साथ जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर इन निर्माणधीन स्थलों का जायजा लिया।