बिजनौर: बिजनौर में मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने बकरा ईद को लेकर डीएम और एसपी से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | May 19, 2026 बिजनौर में आज मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे शहर काजी के नेतृत्व में मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और एसपी से मुलाकात की है। शहर काजी ने बताया कि कुर्बानी के जानवरों को इधर-उधर ले जाने में अत्यधिक परेशानी होती है। एसपी और डीएम से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की है। ताकि कुर्बानी के जानवरों को लाने और ले जाने में कोई दिक्कत ना हो