कटंगी: खबर का असर: नगर परिषद अस्पताल कॉलोनी में करवा रही पाइप लाइन का विस्थापन
नगर परिषद ने शहर की अस्पताल कॉलोनी में फिर से आसानी से पानी पहुंचाने के लिए पाइन का विस्थापन कार्य शुरू कर दिया गया है। विगत दिवस 03 अप्रैल को हमारे द्वारा अस्पताल कॉलोनी के रहवासियों की पेयजल समस्या को लेकर खबर का प्रसारण किया गया था। जिसके बाद नगर परिषद ने इसे गंभीरता से लेते हुए नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।