संग्रामपुर: कटियारी पंचायत के गर्ल्स स्कूल में गर्मी से 7 छात्राएं बेहोश
संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी पंचायत स्थित पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग आवासीय +2 गर्ल्स विद्यालय, पतघाघर में बुधवार को भीषण गर्मी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण 7 छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया।