मेरठ: जानी क्षेत्र में खाद्य विभाग ने हजारों किलो नकली पनीर किया ज़ब्त, नकली पनीर बनाने की सामग्री भी बरामद
Meerut, Meerut | Apr 16, 2026 मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान करीब 12 हजार किलो नकली पनीर और बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।