गौरिहार: गौरीहार थाना क्षेत्र: दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़िता भटक रही, पुलिस पर एफआईआर न लिखने का आरोप
गौरिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार की दोपहर 3 बजे आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती कर गलत काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। जब एक युवती उसे बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। पीड़िता का कहना है कि वह शिकायत लेकर ग़ौरिहार थाना पहुंची।