कांके: निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2026 निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे प्रेस वार्ता कर एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान शामिल हैं।