जलालाबाद: कलान: जलालाबाद शमशाबाद रोड पर बह रहे पानी से बैलगाड़ी वाले उतार रहे मोटरसाइकिल व सवारियां, प्रशासन ने चार नावों की व्यवस्था की
शाहजहांपुर के कलान तहसील क्षेत्र जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाईवे पर गांव चौरा के पास सड़क पर गंगा के बाढ़ का पानी तेज गति से बह रहा है. जिसको पार करने के लिए स्थानीय लोग बैलगाड़ी से मोटरसाइकिल बा सवारियां ढोने का काम कर रहे हैं। जबकि प्रशासन ने उनको इसके लिए मना किया था कि कोई भी घटना हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा लेकिन बैलगाड़ी वालों ने अपना धंधा शुरू कर दिया