जलालाबाद: गांव कुड़री चक चंद्र सेन के ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों पर लगाया धांधली का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
शाहजहांपुर जनपद तहसील जलालाबाद क्षेत्र के कुड़री चक चन्द्र सेन निवासी राजवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर बताया कि उनके गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। इसमें चकबंदी अधिकारी पंकज सक्सेना कानून गोयल मनोज कुमार सिंह द्वारा भारी धांधली की जा रही है। किसानों के उड़ान चक बनाए जा रहे हैं जो कि नियम के विरुद्धहै।