राजगढ़: गंगा दशहरा में होगा सामूहिक दीपदान, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
राजगढ़ जिले में मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर राजगढ़ कलेक्टर ने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे करीब कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और साफ सफाई दीपदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।