इंदौर में 7 लाख की लूट का 36 घंटे में खुलासा
क्राइम ब्रांच बनकर लूट करने वाला निकला वकील!
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में 7 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों ने USDT ट्रेडिंग के नाम पर अभय तिवारी को साकेत चौराहे के पास बुलाया और सुनसान गली में ले जाकर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मारपीट की और 7 लाख रुपए लूट लिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की पूरी प्लानिंग बंगाली चौराहा स्थित द टी चैप्टर कैफे में तैयार की गई थी। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी एडवोकेट बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले पीड़ित का विश्वास जीता, फिर उसे कैश के साथ बुलाकर लूट की साजिश को अंजाम दिया। CCTV फुटेज, साइबर डाटा और CDR एनालिसिस के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम बरामद की है। कुछ रकम की बरामदगी अभी बाकी बताई गई है। मामले में फरार आरोपी मोनू उर
Indore, Indore | Aug 8, 2026