डेहरी: शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि
Dehri, Rohtas | Jan 30, 2025 शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर वीरों को दी श्रद्धांजलि रोहतास जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं थानों में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया।