डेहरी: इंद्रपुरी में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Dehri, Rohtas | Jan 30, 2025 रोहतास जिले के इंद्रपुरी में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अपना घर कर्मा बता रहे हैं। दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।