डेहरी: डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर घर से भागी दो लड़कियों को आरपीएफ ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
Dehri, Rohtas | Jan 30, 2025 डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर आरपीएफ उप निरीक्षक अमरजीत दास और सहायक उप निरीक्षक सरोज कुमार ने दो लड़कियों को अकेले घूमते देखा। संदेह होने पर महिला बल सदस्य प्रीति कुमारी ने पूछताछ की, जिसमें लड़कियों ने खुद को झारखंड के चतरा जिले के निवासी बताया।