महाराजपुर के तिलशहरी खुर्द गांव में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद दोनों पक्षों ने महाराजपुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6बजे बताया पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर कुल 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।