कटकमसांडी: हजारीबाग में प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरक सत्र
हजारीबाग जिला पुस्तकालय में 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से आईएएस अधिकारी पूर्वा अग्रवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स देंगी। कार्यक्रम में अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी पर मार्गदर्शन के साथ अभ्यर्थियों को सीधे संवाद का भी अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन ने सभी प्रतियोगी छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।