दातागंज: छछाऊ गांव में काली मंदिर पर कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु,
दातागंज विकास क्षेत्र के छछाऊ गांव में आज काली मंदिर पर कलश यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर के महंत ने बताया की आज कलश यात्रा का आयोजन हो रहा है। इसके बाद सात दिवसीय मेले का आज से शुभारंभ होगा।