बक्सर: ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सदर एसडीएम सख्त, बक्सर में सब्जी दुकानदारों के 44 लाउडस्पीकर जब्त
Buxar, Buxar | Jan 10, 2026 सदर एसडीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर नगर परिषद बक्सर द्वारा शहर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बक्सर नगर की सड़कों पर चलने वाले ठेला, सड़क किनारे लगे सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा निर्बाध और अनियंत्रित रूप से उपयोग किए जा रहे छोटे लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 44 छोटे लाउडस्पीकर जब्त किए गए।