रूपनगर: विश्व रक्तदाता दिवस पर रूपनगढ़ के लक्सा जाजोता को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान, रुपनगढ़ का नाम रोशन
विश्व रक्तदाता दिवस पर रूपनगढ़ के लक्सा जाजोता का राज्य स्तरीय सम्मान। मंगलवार रात 10:00 बजे मिली जानकारी विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में रूपनगढ़ क्षेत्र के जाजोता गांव निवासी एवं इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर के संचालक लक्सा जाजोता को रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला।