कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी करमहा में नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा, शुरू हुई जांच
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी करमहा में नवविवाहिता ने थाने में पहुंचकर तहरीर दिया और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है, फिलहाल पुलिस की माने तो तहरीर मिलने के बाद पति अभिषेक जायसवाल, सास गीता व ननद महक और मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस की माने तो इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।