कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रावतगंज में घर में काम कर रहे युवक के साथ की गई मारपीट, 6 लोगों पर केस दर्ज
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रावतगंज में अपने घर में काम कर रहे युवक को गांव के ही, गोलू, भोलू, रूबी, रूम, मूलचंद व राजमती अचानक घर में जबरदस्ती घुस गए और मारपीट कर घायल कर दिया, इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई और उसका हाथ टूट गया, किसी तरह से जान बचाकर युवक भाग और पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।