कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के जंगल बब्बन गांव में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर मनबड़ों ने किया हमला, मामला दर्ज
कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के जंगल बब्बन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत से ट्रैक्टर के जरिए गेहूं लेने गए, पिता पुत्र को मनबड़ो ने पीट कर लहूलुहान कर दिया और घायल कर दिया, साथ ही ट्रैक्टर को लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया।