नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले ईरानी गैंग का दुर्ग पुलिस ने किया पर्दाफाश।पुलिस अधिकारी ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि उतई और नेवई क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर चोरी/लूट करने वाले ईरानी गैंग का पर्दाफाश किया। रायपुर के दो आरोपी मिस्कीन अली और महवाल अली को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर गिरफ्तार किया गया।