दतिया नगर: स्कूल चलें हम अभियान के तहत होलीपुरा के शासकीय हाई स्कूल में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर शामिल हुए
स्कूल चलें हम अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल होलीपुरा में बुधवार दोपहर 12 वजे जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।नकार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ हुई। बच्चों को पुस्तकें और खिलौने भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।