देवबंद: नानौता में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 12 फुट हवा में उधलकर आम के पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
नानौता में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 12 फुट हवा में उधलकर आम के पेड़ से टकराई, हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, दो की हालत गम्भीर बनी है। कस्बा नानौता क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी शेखर, धर्मेंद्र, अमन,अंकित और मोहल्ला छत्ता निवासी दानिश स्कॉर्पियो गाड़ी से सहारनपुर से ज्ञापन देकर अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।