बांका: 08 जुलाई को बांका में रोजगार शिविर, 55 पदों पर होगी भर्ती
Banka, Banka | Jul 3, 2026 जिला नियोजनालय, बांका द्वारा 08 जुलाई 2026 को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार की शाम 6 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, तेलिया स्थित जिला नियोजनालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।