पेण्ड्रा रोड गौरेला: सुशासन सरकार के दावे फेल, मेंढ़ुका में आंगनवाड़ी का छज्जा गिरा: अरविंद जायसवाल बोले- मासूमों को मौत के मुंह में बैठा रहा
हादसे के बाद जनपद पंचायत मरवाही के उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने बीजेपी प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है। जायसवाल ने कहा कि रोज की तरह बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ रहे थे, तभी अचानक छज्जा गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जर्जर भवन की मरम्मत के लिए कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत भी की गई ।